फफूंद। औरैया
रविवार को दिबियापुर रोड फफूंंद में श्री राम कुमार भारतीय डिग्री कालेज के नजदीक श्री जी होंडा शोरुम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
इस होंडा शोरुम का उद्घाटन हवन पूजन के बाद मुख्य अतिथि अध्यापक अखिलेश कटियार ने फीता काट कर किया जिसके बाद कस्टमर को नई होंडा बाइक की चाबी देकर उत्साह वर्धन किया।
इस दौरान सैल्स मैनेजर गौरव यादव ने बताया कि होंडा अपने नए उत्पाद नवी लेकर आई है। नवी 110 सीसी व होंडा एच एफ डी लेक्स की गाड़ी है जिसमें स्कूटर और बाइक का मिश्रित समाहार किया गया है। श्री जी होंडा शोरूम के खुल जाने से फफूंंद कस्बे में होंडा की गाड़ियों की सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर्स की सुविधा मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि होंडा की गाड़ियों की खरीद पर अब फाइनेंस की सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अध्यापक अखिलेश कटियार, शिवम कटियार,महेश केसरवानी, मनीष यादव,विनय गुप्ता, राकेश यादव अछल्दा,व
भोले यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
