June 15, 2025

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन*

*औरैया।* अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं गायत्री शक्तिपीठ खानपुर के द्वारा आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। गायत्री शक्तिपीठ खानपुर में देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन करके प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। मुख्य यजमान के रूप में एस.पी. शर्मा एवं शारदा शर्मा ने पूजन किया। . इस मौके पर लगभग 1700 यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। सर्वतोभद्र पूजन मुकेश कटारिया एवं उषा कटारिया ने किया। हरिद्वार से पधारे टोली नायक सुनील शर्मा ने बताया कि गायत्री साधना एवं यज्ञ को समाविष्ट करते हुए साधनात्मक प्रक्रिया अपनाकर मनुष्य में देवत्व का उदय किया जा सकता है। प्रज्ञा गीत “जो नहीं दे सका कोई भी आज तक पूज्य गुरुदेव वह दे दिया आपने” एवं “युग के विश्वामित्र नमन कर रहा विश्व उसको स्वीकारो” के माध्यम से गायत्री एवं यज्ञ की अलौकिक शक्तियों का वैज्ञानिक स्वरूप प्रस्तुत किया। यज्ञशाला में सोमवार को 234 लोगों ने दीक्षा संस्कार, 14 लोगों ने यज्ञोपवीत संस्कार तथा 17 बच्चों ने विद्यारंभ संस्कार कराये। अंत में वैदिक मंत्रों के माध्यम से यज्ञ का गरिमामय समापन कराया गया और शांतिकुंज की टोली को विदाई दी गई। इस दौरान कृष्ण मुरारी गुप्ता, अभिनव अवस्थी, तान्या गुप्ता, देवांशी गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन अवस्थी, वंदना गुप्ता, शिप्रा अवस्थी, शौर्या, राकेश झा, श्रद्धा एवं प्रज्ञा पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *