*बहु प्रतीक्षित आदिवासी गोंड राजा रघुराज सिंह के मूर्ति का लोकार्पण रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में 8 जून को होगा*


बैठक में बहु प्रतीक्षित आदिवासी गोंड राजा रघुराज सिंह के मूर्ति का लोकार्पण कार्यक्रम रघुराज स्टेडियम बिलासपुर में 8 जून 2025 को किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण मनाने हेतु रूपरेखा तय की गई। तदानुसार कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बलौदा बाजार, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा से आए हुए सामाजिक प्रमुखों ने गांव गांव तक प्रसार प्रचार कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिए। अतिथियों का चयन किया गया ,जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को आमंत्रित करने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड अर्जुन मुंडा, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक गण श्री तुलेश्वर मरकाम, श्री अमर अग्रवाल सहित देश भर के सामाजिक प्रमुखों, राजे महाराजे को आमंत्रित करने का निर्णय लिए। कार्यक्रम में प्रथम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले पायलट गोंडवाना सपूत का सम्मान के साथ समाज के विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से विमल किशोर राज, जितेंद्र कुमार ध्रुव, भानु मरावी, जग्गू राम ध्रुव, भरत लाल मार्को, रमेश कुमार नेताम ,रोहित कुमार मरकाम, रामायण मंडावी, दिलीप सिंह , राणा प्रधान, त्रिलोकी सिंह मार्को , रमेश मरकाम, साधराम मरकाम, चंदन सिंह मरावी, दिनेश कुमार धुर्वे, अवधेश सिदार, देव सिंह मार्को, नंदकिशोर राज, होरीलाल ध्रुव, त्रिलोचन सिंह ध्रुव , आर के नेताम,विशाल सिंह मरावी , चंदन सिंह धुर्वे, संतोष कुमार नेताम, जलेश्वर सिंह उपस्थित थे।
बैठक का संयोजन आर सी ध्रुव संभागीय संयोजक गोंडवाना गोंड महासभा ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बिलासपुर , डॉ कैलाश मरकाम जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा किया गया।