June 20, 2026

*मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लेने ताजिया स्थलों पर पहुंचे अधिकारी*

एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश l

फफूँद। औरैया

मोहर्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को नगर के विभिन्न ताजिया स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ताजियादारों से रूबरू होकर जुलूस मार्ग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उप जिलाधिकारी औरैया विजय आनंद एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने नगर के विभिन्न ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ताजिया मार्गों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मार्गों की साफ सफाई सुनिश्चित कराने, चूना छिड़काव कराने तथा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने सभी ताजियादारों से बातचीत कर जुलूस के निर्धारित रूट, परंपराओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी, थाना पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *