*बेसुध हालत में मिले अधेड़ व्यक्ति को डाक्टरो ने किया मृत घोषित*
दो*मृतक के पास मिले कीपेड मोबाईल फोन से शव की पहचान हुई*
फफूंद। औरैया
मंगलवार को थाना क्षेत्र के औरैया रोड पर शाहआलमपुर मोड़ के समीप पड़े मिले अचेत अवस्था में अधेड़ व्यक्ति को राहगीरों ने देखा तो वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अचेत अवस्था में अधेड़ को सीएचसी दिबियापुर भेजा जहां देखते ही डाक्टरो ने मृत घोषित किया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
जानकारी के अनुसार चंन्द्रशेखर पुत्र बाबूराम दोहरे उम्र 50 बर्ष ग्राम पुर्वा जौरा थाना अजीतमल निवासी अचेत अवस्था में औरैया रोड शाहआलमपुर मोड़ के सामने पड़ा था।इतने में राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी दिबियापुर भेजा जहां डाक्टरों ने जांच पड़ताल कर चंद्रशेखर को मृत घोषित किया जिसके बाद शव पोस्टमार्टम हेतु चिचोली भेजा गया है। मृतक के पास पुलिस को एक कीपेड मोबाईल फोन मिला था।वह भी डिस्चार्ज था।उसी फोन को चार्ज कर पुलिस ने परिजनों से बात कर जानकारी दी गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
