*फफूंद,औरैया।* ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमपुर में आठ दिवसी तथागत भगवान बुद्ध भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जीवन दर्शन कथा के आठवें दिन बुधवार को वीर एकलव्य की लीला कथा बौद्धाचार्य बब्लू बौद्ध जी के मुखारविंद से वीर एकलव्य गाथा सुनकर आसपास के क्षेत्रीय एवं दूर दराज से भारी संख्या भीड़ दिखी। कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह उपाध्याक्ष रोहित, शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार, सचिव विनोद कुमार,आकाश, पंकज गुरु वचन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहें।