डॉ राकेश कुमार पटेल क्रांति चिकित्सा सेवा संघ के बने उपाध्यक्ष
✍️ शाहिद आलम…..!
🟥 मीरजापुर/चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार के डॉ0 राकेश कुमार पटेल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद शाखा मिर्ज़ापुर का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉक्टर पटेल को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वेश सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन जनपद शाखा मिर्ज़ापुर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। उक्त मौक़े पर डॉ0 विजय बहादुर मौर्य, सुजीत कुमार, धनेश, अनिल, गुंजा, गीता, प्रमिला, पूनम, चंदन, रवीन्द्र सहीत चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
