April 30, 2025

*उ० प्र० अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न*

*अमीनो के हक अधिकार की लड़ाई के लिए सदैव रहेंगे तत्पर*

*बिधूना,औरैया।* उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की औरैया जिला कार्यकारिणी का रविवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। इस नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अजय कुमार सिंह चौहान संरक्षक, अनूप कुमार बाजपेई जिलाध्यक्ष, मनोज कुमार पोरवाल जिला मंत्री, अखिलेश कुमार दीक्षित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र चौबे उपाध्यक्ष, धीरेंद्र तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्र कुमार दोहरे संगठन मंत्री, रवि कुमार बाथम उप मंत्री, इरफान अहमद सह संगठन मंत्री, सूर्य प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, मोहन प्रताप सिंह राजावत मीडिया प्रभारी, मोहित मिश्रा सह मीडिया प्रभारी, चंद्र मोहन पोरवाल ऑडिटर व ध्यान सिंह से ऑडिटर निर्वाचित घोषित हुए हैं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेई ने कहा है कि अमीनो द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी सौंप गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अमीनो के हक अधिकार की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *