June 15, 2025

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ में क‌ई पदाधिकारियों को न‌ई जिम्मेदारी

विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर के दीपक त्रिपाठी बनाये गये विंध्याचल मंडल महामंत्री

🟥मिर्जापुर। आपको बताते चले कि अदलहाट थाना क्षेत्र के टेण्डूआ ग्राम निवासी दीपक त्रिपाठी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिर्जापुर जिले का नाम रोशन किया, विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विंध्याचल मण्डल महामंत्री गोरक्षा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया।

संगठन विस्तार के इसी कड़ी में मिर्जापुर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को विंध्याचल मंडल सह प्रभारी तो वही मिर्जापुर जिला संयोजक गोविंद शंकर ओझा को विंध्याचल मंडल संयोजक, मिर्जापुर सह प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मिर्जापुर जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रकोष्ठ प्रभारी दिग्विजय सिंह राना, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद गिरी समेत पूरे प्रदेश से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश प्राप्त हुआ, पूरे प्रदेश में हर्ष ब्याप्त है।

✍️ वर्षा पाठक..

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *