बसों को अजीतमल बस स्टैंड में अंदर ना ले जाने पर एआरएम ने चालक परिचालक पर की कार्यवाही*
अजीतमल औरैया। अजीतमल राजीव नगर निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी और 2 छोटे छोटे बच्चों के साथ आगरा से इटावा आ रहे थे तभी बस नम्बर यूपी 79 टी 2651 चालक उबेश खा और परिचालक कविता यादव बाबरपुर अजीतमल की करीब आधा दर्जन सवारी को रास्ते में उतार कर चले गए। जिसकी सूचना मीडिया ने एआरएम औरैया अपर्णा मीनाक्षी को दूरभाष के जरिए दी जिस पर आनन फाफन में एक एक हजार रुपए का जुर्माना एआरएम औरैया अपर्णा मीनाक्षी द्वारा पत्र जारी कर लगाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक परिचालक पर यह पहली बार जुर्माना नहीं हुआ है बल्कि इन लोगों पर कई बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन चालक परिचालक जुर्बाने की कार्रवाई से सबक नहीं लेते है।
बसों को अंदर ना ले जाने पर शक्त दिखी एआरएम औरैया अपर्णा मीनाक्षी ने चालक और परिचालक पर की कार्रवाई , एआरएम औरैया अपर्णा मीनाक्षी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जो भी चालक परिचालक नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
