*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण व रामकथा का शुभारंभ*

module: a;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: SFHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 137.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;

*महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली शोभायात्रा,गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष*

*फफूंद,औरैया।* नगर के दिबियापुर रोड फफूंद श्री आनंदेश्वर धाम निकट एक्सिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं श्री रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से श्री गणेश पूजन के साथ की गई, जिसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में शोभायात्रा निकाली। कलशयात्रा में परीक्षित श्री मती प्रिया एवं दीपक दीक्षित सर पर पोथी रखकर सबसे आगे चल रहे थे।इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु“हर-हर महादेव और जय श्रीराम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक गीतों व भजनों से वातावरण और भी आध्यात्मिक हो उठा। आयोजन स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा वाचक श्री सत्य किशोर पाण्डेय द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जबकि रामकथा का वाचन श्री रामचरण अनुरागी, राघवेन्द्र जी महाराज करेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 7 मई से 13 मई तक चलेगी। 14 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 3 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर हवन, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजक प्रमोद कुमार दीक्षित ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *