May 24, 2025

*भीम आर्मी की बैठक हुई संपन्न, बड़ी संख्या में लोगो ने ली सदस्यता*

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ ‌‌।‌

जांजगीर चांपा के अमोदा में हुई भीम आर्मी की बैठक, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता जिला जांजगीर में भीम आर्मी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। दिन:- शुक्रवार को नवागढ़ के अमोदा में बैठक के माध्यम से सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया| इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बैठक में शामिल हुए। सभी ने भीम आर्मी के कार्यों की सराहना की और मौके पर ही 110 लोगों ने सदस्यता ली| बैठक नवागढ़ के ग्राम अमोदा के रहस बेड़ा (डॉ.अम्बेडकर चौक) में हुई | कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुई..!!*

• कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जांजगीर-चांपा जिला के जिला अध्यक्ष दीपक मनहर में बैठक में आए कार्यकर्ताओं को भीम आर्मी की रूपरेखा और कार्य करने के तरीके की जानकारी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने प्रदीप चंद्राकर को ब्लॉक प्रभारी नवागढ़ बनाया| इसके बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को भीम आर्मी की सदस्यता दिलाई..!!

• बैठक में जिला जांजगीर-चांपा भीम आर्मी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंन्दर लहरे ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा अपने इस वक्तव्य से कार्यकर्ताओं को शिक्षा से होने वाली फायदाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा की अन्धविश्वाश ने आज लोग एक दूसरे के दुश्मन बने हुए है, इसे जड़ से खत्मकर सभी को मिलजुल कर रहने की बात कही ..

• जिला जांजगीर चांम्पा भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बघेल जी ने बैठक में उपस्थित लोगों को जिले में चले रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी| साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया| आभार प्रदर्शन करते हुए नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी प्रदीप चंद्राकर ने भीम आर्मी के कार्यो की सराहना करते हुए इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली|

• बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गेश प्रधान, कृष्ण मोगरा, प्रदीप करियारे, रवि शंकर, शिव संतान प्रधान, महेंद्र कुमार, परमानंद खरे, ओम प्रकाश किरण, सूरज शेखर करियारे, शिवकुमार कमलाकर, तेरस राम चंद्राकर, नंदलाल सूर्यवंशी, दीपक सूर्यवंशी, भारत करियारे, बिसाहू लाल, यशवंत प्रधान, कन्हैया लाल, मायाराम, सीताराम, मुनीराम, सूरज बंजारे, राजू करियारे, तरुण कुमार लहरे, आदर्श कुमार लहरे, रमेश प्रधान, रोहन खांडे, ओमकार प्रधान, राज सूर्यवंशी, जगमोहन खांडे, डीडी गढ़वाल, प्रदीप कुमार चंद्राकर, देवबंद चंद्राकर, गणेश्वर चंद्राकर, करण सूर्यवंशी, हेमंत चंद्राकर, विनोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

TVइंडिया18चेनल, पर
जिला ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश कश्यप
मो9301115953

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *