March 12, 2026

*नौकरी छूटने के गम में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ बिगड़ी हालत भर्ती रेफर*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर में एक युवक प्राइवेट नौकरी करता था। नौकरी छूट जाने के गम में युवक ने मंगलवार की दोपहर अपने घर पर ही तनाव होने के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत निजी साधन से स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। . कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी अजय सिंह 40 वर्ष पुत्र राम सिंह जो की गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। लगभग एक माह पूर्व किन्ही कारणों से कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। जिस पर युवक अपने घर आनेपुर आ गया। नौकरी छूटने के चलते युवक डिप्रेशन में चल रहा था। आज मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे उपरोक्त युवक अपने घर पर था। उसी समय उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और जमीन का गिरकर छटपटाने लगा। परिजनों ने युवक को पड़ा हुआ अचेत अवस्था में देखा। परिजन युवक को तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये और भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। उसके मुंह से सल्फास जैसी दुर्गंध आ रही है। अस्पताल से चिकित्सकों ने उपरोक्त युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचोली रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि उपरोक्त युवक नौकरी छूट जाने के कारण डिप्रेशन में रहता था। युवक शादीशुदा है एवं उसके दो संताने भी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *