*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी क्षेत्र के किसानों को कसहा, बान बाजार सीमित पर गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई के लिए समितियों खाद नहीं दुकानों से महंगे दामों पर खाद लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।किसान वीर सिंह, प्रताप सिंह, मोहनलाल, रघुराज सिंह, राजू कुमार, रामसिंह आदि किसानों का कहना है कि इस समय रबी की फसलों की बोआई का वक्त है। किसानों को सहकारी समितियों से डीएपी न मिलने से किसान गेहूं समेत रबी फसलों की बोआई के लिए परेशान हैं। समितियों में कई दिनों से डीएपी खाद पूरी तरह से समाप्त हो गई। पहले किसानों को 6 नवंबर और फिर आठ नवंबर को खाद मिलने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभी तक समितियों में खाद उपलब्ध नहीं हुई है। वहीं कंचौसी सहकारी समिति के सचिव अनोज कुमार ने बताया गोदाम में रखी डीएपी का वितरण किसानों को नियम अनुसार किया जा रहा है। अतिरिक्त रैक की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है।