*क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बेला थाना का किया औचक निरीक्षण*
*बेला,औरैया।* जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्रा ने मंगलवार शाम बेला थाना का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मैस, बेरक, मुंशीखाना, मलखाना समेत पुलिसकर्मियों के आवासों का निरिक्षण किया। संबंधित रजिस्टर भी चेक किये। इस दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए कदे दिशा निर्देश दिए। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को सभी खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
