March 12, 2026

*अजीतमल टोल प्लाज़ा के पास डीसीएम हादसा, चालक मनोज गंभीर घायल, चिचोली रेफर*

*अजीतमल,औरैया।* गुरुवार देर रात शिकोहाबाद निवासी मनोज (मोहल्ला रमेश नगर) एक हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज अपने डीसीएम वाहन में औरैया में मरम्मत कार्य करवाकर शिकोहाबाद लौट रहा था। वह अनंतराम टोल प्लाज़ा से लगभग पाँच सौ मीटर पहले फूटा कुआँ के पास पहुँचा ही था कि सामने चल रहे वाहन चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।
अचानक ब्रेक लगने से मनोज का वाहन अनियंत्रित होकर आगे वाले वाहन में जोरदार टक्कर मारते हुए जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि मनोज केबिन के अंदर बुरी तरह फँस गया। सूचना मिलते ही मौके पर राहगीर और स्थानीय पुलिस पहुँची। हाईवे क्रेन बुलाकर बड़ी मशक्कत से उसे केबिन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मनोज को तुरंत सीएचसी अजीतमल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर के समय वाहन की रफ्तार अधिक थी, जिससे चोटें ज्यादा आई हैं। हादसे के कारण कुछ देर तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने हटवाकर सामान्य कराया। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार व अचानक ब्रेक लगाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कड़े नियंत्रण की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *