*बचपन प्ले स्कूल मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन*
फफूंद। औरैया
फफूंद दिबियापुर रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज तिरंगा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्लेग्रुप से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने फूलों, पत्तों, रंगों और कागज़ से बेहद खूबसूरत झंडे बनाए। हमारी प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी जी ने बच्चों को झंडे का महत्व समझाया और बताया कि झंडा हमारे देश की शान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग रंग और डिज़ाइन बच्चों की सृजनात्मकता को दर्शाते हैं। प्रतियोगिता में बच्चों ने इतनी मेहनत की कि पूरा परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उत्साह व रचनात्मकता की सराहना की गई। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित हुआ।कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज शिल्पी मैम के निर्देशन में हुआ, जिसमें कल्पना मैम, प्रियंका मैम, निधि मैम, फिज़ा मैम व अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
