अन्ना जी के जन्मदिन पर हुआ मल्लखंभ और व्यायाम प्रदर्शन
मयूर पंखी, हनुमान ध्वज, चकोर आसन बजरंगी, भीतर बाहर की बगली, फरारा, हैंड स्टैंड पर बजीं जोरदार तालियाँ
करने को राष्ट्र रक्षा व्यायाम मंत्र लीजे का संकल्प दोहराया गया।
आज बुंदेलखंड सेवा मंडल झाँसी द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर बरुआसागर परिसर में संचालित विद्यालय के विद्यार्थियों उनके अभिभावक एवं सम्पूर्ण प्रबन्ध तंत्र के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कृष्ण गणेश खानवलकर ( अन्ना जी) की जयंती पर्यवेक्षक श्री गजानन खानवलकर जी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री चौधरी अशोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में मनाई गई।
विद्यालय में संचालित विद्यालय माइक छात्र छात्राओं के बीच एक सप्ताह तक विभिन्न वर्गों में विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित करने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्व प्रथम बुंदेलखंड सेवा मंडल झाँसी के सभी सदस्यों एवं श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर बरुआसागर की प्रबन्ध कार्य कारिणी के सदस्यों ने श्रद्धेय अन्ना जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा डीप प्रज्ज्वलित किया गया सभी पधारे अतिथियों को बैच अलंकृत कर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इसके बाद सप्ताह भर की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले सभी छात्र छात्राओं को अन्ना जी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झाँसी से प्रशिक्षक मनीष कोष्टा के नेतृत्व में श्री राम सिंह सिकोरिया के निर्देशन में बरुआसागर में मल्लखंभ का हैरतअंगेज़ प्रदर्शन किया गया।
सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न शॉल देकर एवं मल्लखंभ का प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार ओझा ने किया एवं सभी का आभार संस्था के प्रबंधक डॉ. श्री महादेव प्रसाद बाजपेयी ने किया।
कार्यक्रम में श्री प्रभात कुमार सक्सेना, संतोष कुमार गुप्ता , राम सिंह सिकोरिया, दीपक अरोड़ा , सुधांशु शर्मा, सीताराम यादव जी, रविप्रकाश शर्मा जी, मोहनलाल चौरसिया जी, हरिमोहन अग्रवाल जी,उमाशंकर पांडेय जी,मेजर अश्वनी कुमार उपाध्याय जी, राकेश बाजपेयी, कमलेश्वरी पटैरिया प्रधानाध्यापिका लालाराम कुशवाहा, अरुण मिश्रा, कुलदीप सेन, शालिनी गुप्ता, अंकित पटेरिया, पूर्वी चतुर्वेदी, विनीता कुशवाहा, परवीन बानो, भारती रायकवार, निर्मला कुशवाहा ,रोशनी कुशवाहा,जी इत्यादि उपस्थित रहे
