March 13, 2026

कोटवाधाम के विद्यापीठ स्कूल के सामने हुई दो पक्षों में मारपीट

सिरौलीगौसपुर। श्रीकोटवाधाम विद्यापीठ के सामने हुयी मारपीट मे एक पक्ष के दो लोग गम्भीर रुप से हुये घायल घायलों को कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण एंव उपचार के लिये सी एच सी सिरौलीगौसपुर भेजा है।

  1. थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ के अनिल राजेश आदि ने 16 मई को कोटवाधाम के नान यादव को मारा पीटा था गांव के सम्भ्रांन्त लोगो ने मामले को रफा दफा करा दिया था। 18 मई को करीब 4 बजे कोटवाधाम मेला परिसर के पास अनिल राजेश अन्य दो लोगो के साथ नान यादव के भाई को डन्डे लात घूंसे से जमकर मारा सतीश वहां से जान बचाकर अपने घर जा रहा था कि विद्यापीठ इन्टर कालेज के सामने उपरोक्त लोगों ने सतीश और उसके भाई नान को लाडी डन्डे व धारदार हथियार से पीटकर लहुलुहान कर दिया। मौके पर पंहुघी पुलिस ने अनिल आदि को गिरफ्तार कर थाने पर ले आयी है।गम्भीर रुप से घायल नान, सतीश यादव को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिये सी एच सी सिरौलीगौसपुर भेजा है। जंहा डाक्टरों ने सतीश यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *