March 13, 2026

सिरौलीगौसपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डाक्टर आदर्श सिंह की अध्यक्षता एंव उपजिलाधिकारी प्रियासिंह के संयोजन मे हुआ जिसमें कुल 155 फरियादियों के प्रार्थना पत्रो को दिवस अधिकारियों नें मनोयोग पूर्वक सुना और सम्बंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को फरियादियों की समस्या का गुणवक्ता पूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिये गये। दिवस मे आये प्रार्थना पत्रों मे दो प्रार्थना पत्रों एक राजस्व व एक प्रार्थना पत्र दिब्यांग से सम्बंधित का जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से आख्या के अनुसार मौके पर निस्तारित कर दिया।
जिलाधिकारी डाक्टर आदर्श सिंह ने. पेयजल योजना से सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को मीरापुर पेयजल योजना आदि मे अधिशासी अभियन्ता जल निगम के साथ टीम भेजकर शाम तक विस्तृत रुप से जांच आख्या देने की बात कही। जिलाधिकारी डाक्टर आदर्श सिंह तहसील परिसर की साफ सफाई देख उपजिलाधिकारी प्रियासिंह की सराहना की।
दिवस मे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स डी एफ ओ बाराबंकी वन रेंजर सुबोध शुक्ला रामनगर डिप्टी सी एम ओ जिला गन्ना अधिकारी पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग विकास विभाग बाल विकास परियोजना विभाग ,पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी रामनगर रामसनेही घाट पांच सम्बंधित थानों के थानाध्यक्ष बी डी ओ दरियाबाद सिरौलीगौसपुर पूरेडलई रामनगर के अलावा समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *