March 13, 2026

किंतूर के श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

किन्तूर के श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन।

बाराबंकी तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किन्तूर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हुआ आगमन श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर किन्तूर में दर्शन करने के लिए आए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए भाजपा युवा ने श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया और उनके स्वागत के लिए काफी पोखता इंतजाम किए जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पारिजात धाम होते हुए श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर किन्तुर में पहुंचे जिसमें उनके स्वागत में पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट रहा और चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जैसे ही श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान हुए उनका स्वागत करने के लिए वहां पर मौजूद नेतागण फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंदिर के अंदर प्रवेश करके पूजा अर्चना की हवन पूजा करने के बाद जलपान करके जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी काफी देर तक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने अपना कीमती वक्त देकर नेता गणों से बातचीत की फिर उसके बाद अपने काफिले के साथ रवाना हुए जिसमें उनके स्वागत के लिए पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी रामनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुश्मेश,एमएलसी अंगद सिंह,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत,सहित दिग्गज भाजपा नेता गण मौजूद रहे। आयोजक में संतोष पांडे, कुंटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी गुरुदीन दास,अमित भैया राम जी, रामसागर कनौजिया,बलवंत प्रजापति,जय सिंह यादव,मुकेश कुमार यादव,प्रदीप कुमार मौर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।

TV इंंडिया 18 से मंडल ब्यूरो हस्सान रज़ा के साथ बाराबंकी बब्लू की खास रिपोर्ट।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *