सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। वे रविवार से ही वेंटिलेटर पर हैं।

हरियाणा गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह की हालत में कोई संतोषजनक सुधार नहीं है। उनकी हालत रविवार की जैसी ही है, जब उन्हें आननफानन में मेदांता के आइसीयू में शिफ्ट किया गया था उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। उनका 22 अगस्त से ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार दो अक्टूबर को हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। रात को ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। छठे दिन यानि सात अक्टूबर को भी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। दवाओं का खास असर नहीं दिख रहा है जानकारी के मुताबिक, मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा संरक्षक मुलायम सिंह सेहत लगातार 6 दिन यानी शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है। रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दवा का अधिक असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस दौरान सभी ने पहले सपा संरक्षक के पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कामना की सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ हो जाएं।

 

 

क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश से पवन सिंह

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *