March 13, 2026

बदोसराय मदरसा रफी मेमोरियल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

कस्बा बदोसराय में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा रफी मेमोरियल तालीमुल कुरान का ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन जिसमें वहां पर पढ़ रहे बच्चों का ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा ने साहस बढ़ाया इस उद्घाटन में मुख्य रूप से मौजूद रहीं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू वर्मा,जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव,प्रधान मेहंदी बदोसराय, बीडीसी असीम श्रीवास्तव, बीडीसी तृतीय बदोसराय बब्लू मियां,बीडीसी सुधांशु वर्मा ,आदि लोग मौजूद रहे उद्घाटन के बाद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम मनाया गया जिसमें दूरदराज से लोग इस मिलाद में शिरकत करने के लिए आए जिसमें नात पढ़ने के लिए अब्दुल हकीम रुदौली, अब्दुल मुत्तलीब किन्तूरी,हाफिज नजमुद्दीन और भी कई लोगों ने नबी की नात पढ़ी फिर उसके बाद में बेहतरीन तकरीर करके महफिल को गुलजार बनाने वाले कारी आशिक अली साहब किब्ला ने अपनी बेहतरीन तकरीर से लोगों का दिल जीता और उसके बाद में वहां पर तालीम हासिल कर रहे बच्चों ने कुरान की आयत,कलमा, और दीनी मसले ऐसे दीगर सवालों जवाब से उस महफिल में चार चांद लगाए और उन सभी बच्चों को मदरसे के सदर सय्यद दिलशाद अहमद और मौलाना गयासुद्दीन ने इनाम से नवाजा बच्चे इनाम पाकर खुश हुए इस मदरसे को कामयाबी की तरफ लाने वाले माशूक अली उर्फ कमर थे उन्होंने काफी मेहनत के बाद मदरसे को सही मुकाम पर पहुंचाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *