उत्तर प्रदेश सर्वे के मुताबिक 8 हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में मदरसों का सर्वे कराया था जिसे लेकर खूब हंगामा भी मचा था. इस सर्वे में 8 हजार से अधिक ऐसे मदरसे मिले, जिनका संचालन सरकार से बगैर मान्यता के हो रहा था. यूपी सरकार की ओर से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी. अब इसे लेकर सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

यूपी सरकार ने कहा है कि सूबे के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. सूबे की सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने इसे लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक भी की. यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर चर्चा की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *