मसौली बाराबंकी। बांसा नौचंदी मे परिजनों से बिछड़े दो बच्चो को मसौली पुलिस ने परिजनों को ढूढ़ कर सुपुर्द किया।

मसौली बाराबंकी। बांसा नौचंदी मे परिजनों से बिछड़े दो बच्चो को मसौली पुलिस ने परिजनों को ढूढ़ कर सुपुर्द किया। परिजनों को पाकर जहा बच्चे खिलखिला उठे वही परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

बताते चले प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को कस्बा बांसा शरीफ स्थित सैय्यद अब्दुर्रजजाक शाह रह0 की मजार शरीफ पर नौचंदी मेले मे सुदूर अंचलो से जायरीन आते है आज नौचंदी मेले मे जनपद रायबरेली से आये नौशाद अली की 5 वर्षीय पुत्री अक्सा व कस्बा बांसा निवासी रेहान का 2 वर्षीय पुत्र जीशान परिजनों से विछड़ गये मेले के अंदर रो रहे बच्चो को देखकर मेले मे मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गयी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शमशाद अली, चौकी प्रभारी रूपेंद्र कुमार मिश्रा,हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 योगेन्द्र यादव, हे0का0 पप्पू कुमार,
राहुल राजपूत, संजय कुमार अनीता पाठक, ममता कुशवाहा, सुगम यादव ने परिजनों को ढूढ़ कर बच्चो को सुपुर्द कर दिया है । काफी देर से मा बाप से बिछड़े बच्चे जहा परिजनों को देख खिलखिला उठे वही परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *