March 13, 2026

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली मे हत्या कर फेंके गये युवक के हत्यारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मसौली बाराबंकी। सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली मे हत्या कर फेंके गये युवक के हत्यारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि रविवार की देर शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी निवासी रमानंद चौधरी पुत्र मंशाराम गांव के ही छोटू उर्फ़ अभिषेक के साथ अपने भाई आदित्य चौधरी की ससुराल बिरौली गये हुए थे वही पर तीन लोगो ने सकार्पियों से अपहरण कर लिया था मंशाराम का शव सोमवार की सुबह बिरौली गांव के बाहर बाग़ मे पड़ा मिला था सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की अशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। मंगलवार को सफदगंज पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त सकार्पियों यूपी 41 एक्स 1190 सहित नामजद अभियुक्त संजीत कुमार उर्फ़ मंटू , हरिगोपाल उर्फ़ मोटू पुत्रगण विजय कुमार व सर्वेश कुमार पुत्र मोहनलाल को सैदनपुर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसी क्रम में मसौली पुलिस ने तीन दिन पूर्व ग्राम चौधरीपुरवा मे देवर संदीप कुमार पुत्र देवतादीन ने मामूली विवाद मे अपनी सगी भाभी कांति के सिर पर प्रहार कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी मंगलवार को मसौली ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *