March 13, 2026

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पूर्व विधायक ने समर्थन से संपर्क अभियान के अंतर्गत विकासखंड की आठ गांवों में जाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओ चर्चा करते हुए जानकारी दिया है ।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पूर्व विधायक ने समर्थन से संपर्क अभियान के अंतर्गत विकासखंड की आठ गांवों में जाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओ चर्चा करते हुए जानकारी दिया है ।
भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी रविवार को सबसे पहले खोर एत्मापुर के अधिवक्ता सुनील कुमार द्विवेदी के घर  पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा किया और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा अयोध्या में राम का भव्य मंदिर पर तेजी से कार्य चल रहा है राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़ी कई परियोजनाओं पर काम लगभग पूरा हो चुका है। ग्रामीणों में रहने वाले गरीब लोगों को बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। आप सभी सहयोग करके केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपें। पूर्व विधायक ने आरियामऊ, अमनियापुर तासीपुर, धूसेडिया, संग्राम पुरवा अद्रा कसरैला डीह गांव में भ्रमण करके लोगों से जनसंपर्क किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे स्वतंत्र सिंह रामसागर कनौजिया रामनिवास लोधी प्रेम शंकर तिवारी सुनील कुमार द्विवेदी अमित पांडे राकेश वर्मा वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *