March 12, 2026

मसौली बाराबंकी। पांच दिन पूर्व ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने वाली अविवाहित युवती की रविवार को सिविल अस्पताल लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

बताते चले कि गत 4 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी मरहूम हारून कुरैशी कि 34 वर्षीय अविवाहित पुत्री अफसरजहां ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी जिसमे आग बुझाते समय युवती के भाई अनवार के भी हाथ झूलस गये थे परिजनों ने सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया था जिसे बाद में सिविल अस्पताल लखनऊ मे भर्ती कराया था जिसकी रविवार की शाम करीब 4 बजे मृत्यु हो गयी। मृतका काफी दिन से बीमार थी और भाइयों से बटवारे को लेकर तनाव मे थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *