March 13, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत* .

*पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा*.

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई है। . जनपद इटावा मोहल्ला मेवाती टोला निवासी इकबाल 36 वर्ष पुत्र कल्लू जो कानपुर देहात में कोई काम करता है, गुरुवार की रात करीब 12:00 बजे वह कानपुर देहात से बाइक द्वारा वापस इटावा लौट रहा था, जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित पुलिस चौकी इंडियन ऑयल के समीप पहुंची, उसी समय बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचोली भेज दिया। इसके साथ ही मृतक युवक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई। रोते बिलखते मृतक के परिजन शव विच्छेदन गृह पहुंच गये।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *