March 13, 2026

एक्सिस पब्लिक स्कूल में पर्यावरण को हरा भरा रखने का लिया संकल्प*

*ऑफिस स्टाफ ने किया वृक्षारोपण*

फफूंद। औरैया
बुधवार को नगर के एक्सिस स्कूल विद्यालय में पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर श्री दीपक दीक्षित जी ने बताया हमारे जीवन में वृक्ष का इतना महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जिससे जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। यदि ऑक्सीजन ना हो तो सभी जीव घुट घुट कर मर जाएंगे। प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए वृक्ष का लगाना आवश्यक हो गया है। इस अवसर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढी जी, विद्यालय के सचिव श्री अंकित दीक्षित जी और परीक्षा प्रमुख श्री सुदीप जी आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *