March 13, 2026

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार*

फफूंद। औरैया
रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम खजुआ रोड स्थित ईंट के भट्टा के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज़ शराब बरामद की है।

पुलिस व आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम खजुआ रोड स्थित ईंट के भट्टा के पास से अभियुक्त 27 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र उदय सिंह निवासी खजुआ थाना फफूंद तथा 50 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र स्व० साधू राम निवासी दौलतपुर थाना फफूंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पाँच लीटर कच्ची शराब तथा 16 देशी क्वाटर अवैध शराब के बरामद किए है।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *