March 12, 2026

एसडीएम व सीओ ने लिया मोहर्रम के जुलूस रूट का जायजा, कस्वे में पैदल गस्त*

*अछल्दा,औरैया।* सोमवार शाम को एसडीएम हरिश्चंद्र व सीओ अशोक कुमार ने कस्बा में मोहर्रम के जुलूस को लेकर ताजिया कमेटी के आयोजकों के साथ बातचीत की। दोनों अफसरों ने किसी भी नई परंपरा की शुरुआत पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित रुट के हिसाब से ही ताजियों का जुलूस निकाला जाए। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के साथ ताजियों के जुलूस रूट का भी जायजा लिया।इस मौके पर कस्बा इंचार्ज सुरेश सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *