*फफूंद,औरैया।* शनिवार को राधा बल्लभ इंटर कालेज फफूंद के प्राचार्य एहसान अली की 90 बर्ष की उम्र में बीमारी के चलते अचानक मौत हो जाने से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर कस्बे बासियों ने शोक व्यक्त किया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के पुत्र सैयद अली ने बताया कि उनको लीवर में दिक्कत थी जिसका इलाज दिल्ली के एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया जैसे ही यह खबर कस्बे बासियों को चली तो उनके आबास मुहल्ला केशरबानी फफूंद में लोगों का तांता लगा रहा रविवार को उनके पैतृक गांव पाता में उनके शव को दफन किया गया इस दौरान दुखी पुत्र अख्तर अली,सैयद अली, आजाद अली, सहित एक सैकड़ा की तादाद में लोग मौजूद रहे।