March 13, 2026

नहर में बहकर आया शव, पुलिस ने लिया कब्जे*

*अछल्दा,औरैया।* सिंचाई विभाग के डाक बंगला निकट निकली निचली नहर गंग में सुबह करीब 8 बजे सैफई की तरफ से शव बहकर आ रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनेश कुमार ने शव को नहर पुल से करीब 200 मीटर पहले ही निकलवा लिया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है मौके पहुंचे सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है तथा वह क्रीम कलर की फूल शर्ट एवं काले रंग का पेन्ट पहने हुये है शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि वह 4 या 5 दिन पुराना है नहर में पानी के तेज बहाव में शव बहकर आ गया है लोगों से जानकारी करने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है शव को पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *