पिकअप की टक्कर से साइकिल क्षतिग्रस्त किशोर घायल*
*अछल्दाऔरैया।* बाजार करके गांव जा रहे साइकिल सवार युवक को शनिवार शाम 4:30बजे पिकप ने टक्कर मारने से सीधे पैर में चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
गांव लालपुर निवासी 15 वर्षीय प्रिंस पुत्र धीरज कुमार बाजार करके साईकिल से गांव जा रहा था।तभी नेविलगंज रोड़ हरचंदपुर रजवाह पुलिया के पास पिकप ने टक्कर मारने से साईकिल क्षतिग्रस्त होते ही प्रिंस दूर जा गिरा।घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया चिकित्सक गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना नहीं मिली तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।
