ब्लाक के चलते 23 मिंट खड़ी रही एक्सप्रेस यात्री हुए परेशान*
*अछल्दा,औरैया।* दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन अछल्दा और साम्हों के बीच अप रेलवे लाइन पर गुरुवार को अचानक मरम्मत कार्य के चलते 25 मिंनट का ब्लाक लेकर काम होने के चलते अप रेल मार्ग ठप रहा। जिसकी वजह से सूबेदारगंज से माँ वैष्णो कटरा जा रही एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 2:40 मिंट पर खड़ी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी होने पर यात्री परेशान होकर स्टेशन मास्टर कक्ष में जाकर पूछ रहे थे कि ट्रेंन कब जायेगी, जिस पर बताया कि 2:30 बजे से ब्लाक के चलते ट्रेनों का संचालन ठप हुआ है। साम्हों स्टेशन निकट अप रेल लाइन पर कार्य होने की वजह से रेल मार्ग बाधित हुआ है। जिसकी वजह से एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पर रोका गया है। तेज गति से चला कार्य 3बजकर 3 मिनट पर कार्य समाप्त होने बाद प्लेटफार्म पर खड़ी एक्सप्रेस गंतव्य को रवाना हुई।आउटर सिग्नल समेत पाता स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेने खड़ी रही।
