*करेंट लगने से महिला की मौत, परिजन शव को ले गए घर*
*अटसू औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकसत्तापुर में एक महिला को उस समय करेंट लग गया जब वह समर चलाकर पानी भरने जा रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात कहते हुए शव को घर ले गयें।क्षेत्र के ग्राम चक सत्तापुर निवासी सोबरन सिंह मजदूरी कर अपना परिवार पलता हे तथा घर में उसकी पत्नी रेशमा देवी 50 वर्ष तथा पुत्र रमेश,,श्याम मोहन,ब्रिज मोहन,सुमन व रिंकी रहते हे। बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे रेशमा पानी भरने के लिए समर चलाने जा रहे थी। तभी गेट पर अर्थिंग आने से उसको करेट लग गया ओर वह गिर पड़ी घर पर बहू थी जिसने शोर मचाया तो मोहले के।लोग दौर पड़े और परिजन उसे घायलावस्था में सीएचसी अजीतमल ले गए जहां पर डाक्टर ने उसे देखते मृत्यु घोषित कर दिया । परिजन शव को घर ले गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा हे। अगर परिजन राजी हो जाते हे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
