March 12, 2026

*बाबा ब्रह्मदेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भंडारा, उमड़ी भीड़*

*फफूंद,औरैया।* गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर फफूंद के मोहल्ला ताहरपुर स्थित में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँच कर प्रसाद ग्रहण किया और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी राजेशदाश महाराज के पावन सान्निध्य में यह विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक एक जनसैलाब में बदल गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का वितरण किया गया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समुदाय और प्रमुख व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आनंद कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, गौरव राजपूत, सभासद अशोक सिसोदिया, पम्मी गुप्ता, हाकिम सिंह राजपूत, भारत सिंह कुशवाहा, राम स्वरूप कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, सौरभ बाबू राजपूत, और वीरेंद्र सिंह कुशवाहा जैसे प्रमुख लोगों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इन्होंने भक्तों की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *