March 12, 2026

*मोबाइल दुकानदार की पेड़ से टकराई बाइक हुई दर्दनाक मौत*

*घटना से परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा*

*बिधूना,औरैया।* ऐरवाकटरा से बीती रात दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहे मोबाइल दुकानदार की अनियंत्रित हुई बाइक एक पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक सवार दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। . प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर समायन निवासी लगभग 31 वर्षीय विक्रम शाक्य पुत्र शिवराम शाक्य की ऐरवाकटरा कस्बे में मोबाइल की दुकान है। वह बीती रात लगभग 11 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस जा रहा था तभी ऐरवाकटरा बिधूना मार्ग पर विकासखंड कार्यालय के समीप स्थित एक पीपल के पेड़ से उसकी अनियंत्रित हुई बाइक टकरा गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ऐरवाकटरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता शिवराम मां क्रांति देवी पत्नी प्रीति व दो बेटों में 9 वर्षीय सागर व रुद्र के साथ भाई अमित का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने मृतक दुकानदार के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *