March 12, 2026

*टकपुरा नहर पुल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव फैली सनसनी*

*पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

*मुरादगंज,औरैया।* क्षेत्र के टकपुरा नहर पुल पर गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों से बदतमीजी से पेश आए।
गुरुवार दोपहर जैनपुर स्थित नहर पुल पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव राहगीरों ने नहर में उतारता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक शव बहकर आगे टक पुरा की ओर निकल गया। इसके बाद चौकी पुलिस ने टकपुरा पुल पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से शब को बाहर निकलवाया। शव लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग का था जिसके दोनों हाथ टूटे हुए थे व शरीर पर नीले रंग व सफेद काली धारी का कच्छा, सफेद सैंडो बनियान व सफेद रंग की तोलिया लिपटी हुई थी। शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है। कस्बा चौकी प्रभारी ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों से चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने अभद्रता करते हुए फोटो लेने से रोक दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *