March 13, 2026

*बच्चों ने चुनी अपनी सरकार-: बिरिया प्राथमिक विद्यालय में लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ बाल संसद चुनाव*

*लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल संसद का चुनाव*

*प्राची बनीं प्रधानमंत्री, प्रांशु उप प्रधानमंत्री चुने गये*

*औरैया।* सदर ब्लॉक के ज्योतिर्गमय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बिरिया में बुधवार को बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए इच्छुक छात्रों ने अपना नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों ने अपने विचार और योजनाएँ प्रस्तुत कीं। उन्होंने छात्रों से समर्थन मांगा। पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना की गई। इस दौरान एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर चुनाव प्रक्रिया के बारे जानकारी दी तथा बच्चों के चुनाव में भाग लेने व वोट देने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना है।
चुनाव परिणामस्वरूप प्राची को बहुमत प्राप्त हुआ और वे बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गयी व प्रांशु कुमार उप प्रधानमंत्री चुनी गयी। इस दौरान शिक्षा मंत्री और उप शिक्षा मंत्री के पदों पर भी छात्र – छात्राओं का चयन किया गया। अन्य मंत्रालयों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल एवं कृषि, पुस्तकालय एवं विज्ञान तथा संस्कृति एवं खेल मंत्री शामिल हैं। इस दौरान विद्यालय में ट्रेनिंग कर रही डीएलएड प्रशिक्षुओं सरिता, अंजली, बीना देवी, सौम्या, अंशु, नेहा, हिमांशू, प्रिया आदि ने मतदान कार्मिकों की भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि यह पहल गुणवत्ता शिक्षा कार्यक्रम के तहत की गई है। इससे बच्चों में जीवन कौशल का विकास होगा। साथ ही नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। विद्यालय की गतिविधियों और प्रबंधन में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक विश्वदीपक, दीक्षा, ज्योत्सना, आशीष चौबे व शिक्षामित्र कृष्ण कुमार उपस्थित रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *