*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर निवासी एक राजमिस्त्री आज बुधवार की सुबह औरैया स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, उसी समय वह अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, एक्स-रे रिपोर्ट में उसका घटना टूटा पाया गया। घायल राजमिस्त्री का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी गयी। .सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर निवासी राजमिस्त्री अरविंद 55 वर्ष पुत्र झब्बूलाल आज बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे औरैया स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इस समय उसका पैर चाली से फिसल गया। पैर फिसलने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजमिस्त्री का चीख-पुकार सुनकर गृहस्वामी ने उसे तुरंत स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक्स-रे रिपोर्ट में राजमिस्त्री के दाहिने पैर के घुटने में फैक्चर का होना पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल राजमिस्त्री के परिजन अस्पताल पहुंच गये थें। घायल राजमिस्त्री का इलाज अस्पताल में चल रहा था।