March 13, 2026

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन*

*डीआईओएस कार्यालय पर दिया गया धरना*

*प्रदेश और मंडल के पदाधिकारी भी हुए शामिल*

*औरैया।* शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से डीआईओएस कार्यालय पर गुरुवार को जोरदार धरना प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय मांगो और जिले स्तर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष पुष्पक शुक्ला और जिला सचिव सुनील कुमार राठौर ने बताया कि जिले के कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबित है और प्रदेश स्तर पर भी संगठन की ओर से की जा रही मांगे अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। ऐसे में प्रदेश संगठन के आवाहन पर डीआईओएस कार्यालय पर संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत गुरुवार को जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे पूरी करने और समस्याएं हल करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अर्हता प्राप्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्राविधान कराना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अर्जित अवकाश के एवज में उसका नगदीकरण सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिलाये जाने का प्राविधान करना राजकीय कर्मचारियों को यह सुविधा प्राप्त है, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन त्रुटिपूर्ण आधा-अधूरा प्राप्त हुआ है जबकि सम्पूर्ण उपस्थिति भेजी गयी थी। वेतन भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराया जाये। शिक्षकों कर्मचारियों को फार्म नं0 16 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से उपलब्ध कराया जाये।
संस्कृत महाविद्यालय औरैया के शिक्षकों व कर्मचारियों के करीब 16 माह से लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराया जाए, दिलीप कुमार बाथम चौ०वि०सि० भारतीय विद्यालय औरैया की स०लि० पद पर पदोन्नति की जाये। ज्ञापन में अनेक मांगों का उल्लेख किया गया। धरना प्रदर्शन में महासंघ के प्रदेश व मंडल के भी पदाधिकारी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के बाद इसके बाद कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर डीआईओएस को सौपा गया। इस दौरान उत्तम कुमार शुक्ला, सुनील मिश्रा, उमेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *