*फफूँद,औरैया।* आज गुरुवार को फफूंद कस्बे के पक्का तालाब पर स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया माना जाता है कि सावन के पवित्र महीने में रुद्राभिषेक का आयोजन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं एवं भक्तों पर असीम कृपा बनी रहती है एवं भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते रुद्राभिषेक का आयोजन योग आचार्य के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया कार्यक्रम के आचार्य विष्णु दत्त शुक्ला एवं कार्यक्रम आयोजक अंकित रंजन त्रिपाठी, प्रदीप पांडे,अमित पाठक, रेनू गुप्ता पत्रकार , विशाल रंजन त्रिपाठी, महेश शुक्ला, गोपाल कृष्ण मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, ओम बाबू त्रिपाठी, आकाश उर्फ अक्की पत्रकार आदि लोग मौजूद रहें।