अधिवक्ता हितों के लिए करेंगे कार्य-नव निर्वाचित अध्यक्ष*

*औरैया।* जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हृदय नारायण पांडे, सदस्य सुरेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार चतुर्वेदी, हर प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह सेंगर के द्वारा निष्पक्षता व पारदर्शी तौर पर चुनाव को संपन्न करने पर निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया एडवोकेट व महामंत्री अजय कुमार पाल के नेतृत्व में पूर्ण कार्यकारिणी ने माला व साल पहनाकर एल्डर कमेटी की टीम का सम्मान किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हृदय नारायण पांडे एडवोकेट ने कहा कि नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी अधिवक्ता हित में कार्य करें और अधिवक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखें। इस मौके पर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदोरिया ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में बार-बार बेंच का संबंध स्थापित करते हुए अधिवक्ता हित में कार्य करूंगा। इस मौके पर अंकुर, शिवम शर्मा, विमल सेंगर आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *