*कंचौसी,औरैया।* राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवा कंपोजिट में सहार सीएचसी से आई पूरी स्वास्थ्य टीम ने मुख्य रूप से बच्चों की जन्म जात से होने वाली बीमारियों का परीक्षण किया। स्वास्थ विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 40 बच्चों का स्वास्थ परीक्षण किया एवं छात्र, छात्राओं को दवाइयां भी वितरित की ओर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के उपाय और सलाह भी दी। इस स्वास्थ्य टीम में एसएमओ डा.शबीहा नूर ने बताया कि खाना खाने से पहले हाथ व मुंह को अच्छी तरह से धूल ले, गंदगी से हमेशा दूर रहने की कोशिश करे। इस दौरान आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ संजीव वाजपेई, फार्मासिस्ट नीलम राजपूत आदि मौजूद रहे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।