*औरैया।* शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी एक युवक आज गुरुवार को शहर के एक मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान में सटरिंग लगा रहा था। पैर फिसलने से वह पहली मंजिल से गिरकर घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे साथी ने उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। .शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी राजू 32 वर्ष पुत्र मंगूलाल आज गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11: 45 बजे शहर के एक मोहल्ला में निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर अपने साथी के सहयोग से सटरिंग लगा रहा था। सटरिंग पर डीजल पड़ा होने के कारण उसका पैर फिसलने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के साथ ही नहीं उसे स्थानीय जिला संयुक्त विद्यालय में भर्ती कराया अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा था।