March 12, 2026

सीढ़ियों से गिरकर वृद्ध गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती,रेंफर*

*औरैया।* शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव समरथपुर में आज गुरुवार की दोपहर एक अति वृद्ध किसी काम से अपने घर की छत पर सीढ़ियों के द्वारा चढ़ रहा था, उसी समय उसका अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और उसे उठाया। इसके साथ ही घायल हुए वृद्ध को आनन-फानन स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आयें और भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचोंली रेफर कर दिया। . सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरथपुर निवासी वृद्ध प्रभुदयाल 110 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर ही किसी काम से छत पर जाने के लिए सीढ़ियों से चढ़ रहा था। उसी समय उसका अचानक पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले दौड़ पड़े और उसे उठाया, एवं घायल हुए वृद्ध को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायल वृद्ध को हायर सेंटर चिचोंली रेंफर कर दिया। वृद्ध की हालत सामान्य बनी हुई थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *