March 12, 2026

परचून की दुकान में अज्ञात चोरों ने नगदी समेत 30000 रुपए का माल किया चोरी*

*बिधूना,औरैया।* बेला कस्बे के मेन चौराहे पर स्थित एक परचून की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग 30000 रुपए का माल चोरी कर लिया है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्ला मार्केट में स्थित आशुतोष शुक्ला की परचून की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में नगदी समेत गोलक दूकान में रखा लगभग 30000 रुपए कीमत का माल चोरी कर लिया है। सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो कान की तीन उखड़ी व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार द्वारा बेला थाना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। यही नहीं सबसे गौरतलब बात तो यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई है वह थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है जिससे पुलिस के रात्रि गस्त की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। वहीं कस्बे में हुई चोरी की इस घटना से हड़कंप मच गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *