कोतवाली के पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली में रक्षाबंधन के अवसर पर कान्हा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 व 5 के छात्राओं ने थाना प्रभारी और पुलिस जवानों को राखी बांधी।कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस जवानों ने सुरक्षा का भरोसा दिया। कोतवाली में रक्षाबंधन के अवसर पर कान्हा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अजीतमल की छात्राएं शुक्रवार को अजीतमल कोतवाली पहुंची और थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी समेत पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित जीवन की कामना की। राखी बंधवाने के बाद थाना प्रभारी ने छात्राओं के साथ संवाद कर उपहार भेंटकर सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और बहनों की रक्षा के लिए भी हमेशा तैयार रहती है।
